आज के इस डिजिटल दौर में आधार कार्ड छोटे बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक के होते हैं। क्योंकि आधार कार्ड आज के छोटे से छोटे कार्य से लेकर बड़े से बड़े कार्यों तक में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट कार्य सभी में अधर कार्ड की जरूरत पड़ती है। क्योंकि आधार कार्ड हमारा एक पहचान पत्र है। जिसमें सारी जानकारियां होती है। लेकिन इन्ही के बीच कुछ ऐसे लोग भी है। जिन्हे हमारा आधार कार्ड मिलने पर उसका गलत तरीके से प्रयोग करते हैं। तो हम इस आर्टिकल में आपको आधार कार्ड से जुड़ी बहुत महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं। जो आपको पूरा आर्टिकल पढ़ने के बाद प्राप्त होगी। अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
तो दोस्तों, हमारे आधार कार्ड को कहीं गलत तरीके से प्रयोग तो नहीं किया जा रहा है। इसे चेक करने के लिए इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे। इसीलिए सबसे पहले आपका अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक किया रहना चाहिए। क्योंकि आपको मोबाइल में एक OTP कोड भेजी जाएगी और उस OTP कोड को वेबसाइट के पेज पर दर्ज करने पर आप वेबसाइट में लॉगइन कर पाएंगे और अपने आधार कार्ड से जुड़ी सभी हिस्ट्री को आसानी से जान पाएंगे।
इस तरह आप आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं।
अब आप इस आर्टिकल को पढ़कर अपने आधार कार्ड को गलत तरीके से हो रहे इस्तमाल से बचा पाएंगे। नहीं तो उसका रिपोर्ट भी करा पाएंगे। कि किन-किन स्थानों पर और कौन-कौन आधार को गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। इन सभी चीजों (तथ्यों) को आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन ही पता लगा पाएंगे। तो चलिय सारे स्टेप जानते हैं।
- आधार कार्ड का हिस्ट्री चेक करने के लिए सबसे पहले uidai के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आप एक आधार सर्विस एक ऑप्शन देखेंगे। इस पर क्लिक करने के बाद इसके अंदर ही Adhar authentication Hisotry ऑप्शन होगा। उस पर आपको क्लिक कर आगे बढ़ना है। बढ़ने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जो नीचे बताया गया है।
- अब आपके सामने जो पेज खुलेगा। उसमे अपना आधार नम्बर को सही से भरकर। केप्च को भी सही से दर्ज कर दें।
- अब आपके मोबाइल नम्बर पर एक OTP code आयेगी। जिसे भरने के बाद सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने आधार कार्ड से जुड़ी वो सारी हिस्ट्री खुल कर आजायेगी। जो आप पहले से नहीं जानते होंगे। इस प्रकार आप अपने आधार को गलत हाथों से सुरक्षित रख सकते हैं।